भानपुर। बीअरसी रामनगर के सभागार में बीईओ धीरेंद्र त्रिपाठी ने सोमवार को बैठक की। शिक्षकों को छात्रों का नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए। पिछले सत्र की तुलना में कमी को शीघ्र पूरा करने और शिक्षण व्यवस्था को और व्यवस्थित करने की अपील की। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों के अभिभावकों से संपर्क करने और विद्यालय की बेहतर व्यवस्था से अवगत कराने की अपील की। इस मौके पर शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, इंद्रसेन मिश्र, मजहर अब्बास, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद