बस्ती। परिषदीय विद्यालय के परिसर में बने आंगनबाड़ी केंद्र में इसीसीई (अर्ली चाइल्ड हूड केयर एजुकेशन) एजुकेटर की तैनाती करने के लिए सेवा प्रदाता कंपनी का चयन हो गया है। अब तैनाती प्रक्रिया में तेजी आएगी। परिषदीय विद्यालय परिसर में स्थित या 200 मीटर के दायरे में आने वाले 179 आंगनबाड़ी केंद्रों में एजुेकटर तैनात किए जाने हैं। शासन स्तर से नामित जनपद स्तरीय समिति को सबसे पहले सेवा प्रदाता कंपनी का चयन करना था। इसके लिए 174 फर्म ने आवेदन किया था। चयन में लेटलतीफी होने के बाद प्रक्रिया पूरी की गई। समिति ने लखनऊ की एक फर्म का चयन किया है। अब चयनित सेवा प्रदाता कंपनी एजुकेटर के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगेगी। इसके बाद आवेदकों की सूची डीएम स्तर से गठित उप समिति को सौंपी जाएगी। उप समिति आवेदकों का सत्यापन करेगी। संवाद