फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पात्रों को मिले योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला स्तरीय विकास कार्य एवं अनुश्रवण समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में विधायक महादेवा दूधराम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

समिति के सचिव सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने कहा कि विकास कार्यों के संचालन में किसी भी प्रकार की बाधा को दूर करने के लिए समिति द्वारा समाधान किया जाएगा। इसके लिए जनप्रतिनिधियों से प्राथमिकता के आधार पर सुझाव लिए जाएंगे और संबंधित मामलों पर विचार करते हुए तत्परता से निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों को शासन की योजनाओं का समुचित लाभ मिले इसके लिए पारदर्शी व्यवस्था लागू की गई है। कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक राजेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें