फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लाभार्थी खुद बनाएंगे अपना आयुष्मान कार्ड, आज लांच होगा नया ऐप

Sun, 17 Sep 2023 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आयुष्मान भव अभियान के तहत आयुष्मान आपके द्वार तीन कार्यक्रम का शुभारंभ 17 सितंबर से होगा। इसमें लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड खुद बना सकते हैं। इसके लिए नया ऐप और पोर्टल भी लांच हो रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अंद्रा वामसी शनिवार की देर शाम पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सभी चिह्नित परिवारों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार की कराने की सुविधा है। सभी सूचीबद्ध निजी व राजकीय चिकित्सालयों में निशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को बेहतर और सुगम बनाने के लिए एक नया पोर्टल और एप की शुरुआत की गई है। अभियान के दौरान पूर्व में जिनके परिवार में एक या दो सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है उन परिवारों के वंचित सदस्यों का भी कार्ड पंचायत सहायक के माध्यम से बनाए जाएंगे। इसके अलावा जिन पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों के परिवारों में 6 या उससे से अधिक सदस्य है उनके भी कार्ड बनाए जाएंगे। इस तरह के जिले कुल 66694 परिवार और 445128 सदस्य है। ऐसे पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारक परिवार जिनके 6 या उससे अधिक सदस्य है, वह संबंधित क्षेत्र के पंचायत सहायक व आशा से संपर्क कर मदद ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें