फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: क्षेत्र पंचायत सदस्यों से लिया गया दोबारा प्रस्ताव

Sun, 17 Sep 2023 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। स्थानीय ब्लाॅक सभागार में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख मेवाती देवी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक हुई। इसमें पिछली बैठक में भेजे गए कार्यों की स्वीकृति न होने से दोबारा प्रस्ताव लिया गया। इस दौरान चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर खुशी जाहिर की गई।
विज्ञापन

बैठक में स्वास्थ्य, बाल विकास, शिक्षा, आजीविका मिशन, मनरेगा आदि विभागों से संबंधित अधिकारियों द्वारा योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। प्रधान संघ अध्यक्ष रविचंद पांडेय ने ब्लॉक परिसर में प्रधानों के बैठने के लिए भवन व दिव्यांग आवास की सूची बनवाने की मांग की। इस मौके पर बीडीओ केदारनाथ कुशवाहा, विधायक दूधराम, प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल, जिपंस प्रतिनिधि सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें