फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेहमरी ने मात्र एक ओवर में जीता मैच, टांडा की टीम ने पीएस एकेडमी को हराया

Wed, 11 Jun 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। दुबौलिया प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट सर्किल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एक दर्जन से अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं। बेहमरी की टीम ने मात्र एक ओवर में मुकाबला जीत लिया। टांडा की टीम ने पीएस एकेडमी को हराया
विज्ञापन

पहला मैच बेमहरी और महुलानी के मध्य खेला गया। टास जीत कर महुलानी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और मात्र नौ रन पर आउट हो गई। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बेमहरी की टीम मात्र एक ओवर में मैच जीत लिया। वहीं, टूर्नामेंट का दूसरा मैच टांडा और पीएस एकेडमी धर्मूपुर के मध्य खेला गया। टांडा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित छह ओवर में चार विकेट खो कर 53 रन बनाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीएस एकेडमी की टीम 30 रन पर आउट हो गई। वहीं, नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट होने के कारण दर्शकों की भीड़ जुट रही है। अंपायर की भूमिका में आनंद अग्रहरि व मोनू रहे। इस मौके पर मोहम्मद नईम, गुलाम अशरफ, मोहम्मद इरफान, अशोक अग्रहरि, ध्रुव सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें