फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेगम खैर की टीम ने जीता हैंडबाल प्रतियोगिता का फाइनल

Thu, 09 Nov 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय खेल  प्रतियोगिता में विजेताओं को किया गया पुरस्कृत।
विज्ञापन
विपिन व रोजी ने जीता एथलेटिक्स प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ा स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बुधवार को एथलेटिक्स, हैंडबाल, वालीबॉल व कबड्डी का फाइनल हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। प्रतियोगिता में बेगम खैर की टीम ने हैंडबॉल का फाइनल मैच जीता।
विज्ञापन

एथलेटिक्स बालक वर्ग में विपिन कुमार व बालिका वर्ग में रोजी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आठ सौ मीटर दौड़ में सुमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हैंडबॉल का फाइनल मैच स्टेडियम ए बनाम बेगम खैर के बीच हुआ। जिसमें बेगम खैर की टीम ने 6-10 से स्टेडियम ए को हराकर प्रतियोगिता जीत लिया। कबड्डी का फाइनल मैच स्टेडियम व ब्लैक पैंथर के बीच खेला गया। जिसमें बस्ती स्टेडियम की टीम ने 21-17 से ब्लैक पैंथर को पराजित किया। वालीबॉल का फाइनल मैच स्टेडियम ए बनाम स्टेडियम बी के बीच हुआ। जिसमें स्टेडियम ए ने 2-1 से स्टेडियम बी को पराजित किया। मौके पर प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी प्रमोद कुमार जायसवाल, विकास सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें