स्टेडियम में हैंडबॉल प्रतियोगिता में जीत के लिए मशक्कत करतीं खिलाड़ी स्रोत विभाग
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को अस्मिता खेलो इंडिया के तहत महिला हैंडबॉल में खैर तो वाॅलीबाल में जयपुरिया ने बाजी मारी। भारतीय खेल प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में महिला वाॅलीबाल खेल के फाइनल मैच में जयपुरिया स्कूल की टीम ने लक्ष्य एकेडमी को दो सेट की बढ़त से हराया। संवाद