फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीजीएल परीक्षा उत्तीर्ण कर आदर्श बने पीएओ

Mon, 15 May 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी आदर्श शुक्ला ने कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा उत्तीर्ण कर कस्टम विभाग में पोस्टल असिस्टेंट अफसर (पीएओ) बने हैं। आदर्श ने स्व अध्ययन से यह मुकाम हासिल कर युवाओं के लिए मिसाल पेश की है। वह समयबद्धता को सफलता का सूत्र मानते हैं।
विज्ञापन

आदर्श ने बताया कि स्नातक उत्तीर्ण होने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू किया। पाठ्यक्रम सा पहले पूरा नोट्स तैयार किया और इसी के आधार पर तैयारी शुरू की। बताया कि विषयों को बारीकी से समझने की कोशिश की। जब किसी विषय को समझने में कठिनाई आई तो इंटरनेट के माध्यम से उसे समझने का प्रयास किया। वह बताते हैं कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभ्यर्थी का समयबद्ध होना जरूरी है। समय सारणी बनाकर नियमित पढ़ाई करने से लक्ष्य प्राप्त करने में मदद मिलती है। आदर्श ने बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं और इसे आगे जारी रखेंगे। वह आईएएस बनना चाहते हैं। उनके पिता अजय शुक्ला किसान और मां ललिता शुक्ला गृहिणी हैं। अजय ने बताया कि आदर्श की प्रारंभिक शिक्षा गांव पर ही हुई है और स्नातक की पढ़ाई सुल्तानपुर स्थित अपने मामा के यहां से किया है। उनकी सफलता पर दुर्गेश शुक्ला, शिव शंकर मिश्रा, स्वदेश तिवारी, सियाराम शुक्ला, इंद्रमणि त्रिपाठी, रविचंद्र पांडेय, राजकुमार मिश्रा, राधेश्याम पांडेय, प्रभात मिश्रा, अमरेश पांडेय, रघुनाथ सिंह, जगदंबा शुक्ला, अरविंद पाल आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें