बस्ती। बांस की खूंटी ले जाने से मना करने पर एक व्यक्ति की पिटाई कर दी गई। रुधौली थानाक्षेत्र के रौनाकला के विद्यासागर चौरसिया ने दर्ज एफआईआर में बताया कि शनिवार को विपक्षी उनकी कटी बांस की खूंटी ले जा रहे थे। मना करने पर वे लोग विवाद करने लगे। थोड़ी देर में वे लोग डंडा लेकर आए और उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने प्रभात, किरन देवी, मटेलू व संगीता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद