बस्ती। छावनी पुलिस ने आत्महत्या के मामले में पति व सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थानाक्षेत्र के नेतवर पट्टी निवासी बमबहादुर सिंह ने दर्ज एफआईआर में बताया कि उनकी बेटी पूजा की शादी थानाक्षेत्र के धौरहरा चौहान निवासी आशीष सिंह से 12 वर्ष पूर्व हुई थी। ससुराल में बेटी को आए दिन पति व सास प्रताड़ित करते थे। उनकी प्रताड़ना से वह काफी परेशान हो गई थी। आजिज आकर उसने 5 अगस्त को आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पति व सास माधुरी सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद