फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गाली देने से मना करने पर पीटा, चार घायल

Sun, 22 Dec 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज(बस्ती)। ओझागंज में शनिवार की देर रात मामूली विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत चार लोगों को पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस के पहुंचने की सूचना पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

ओझागंज में वासुदेव के दरवाजे पर किसी बात को लेकर कुछ लोग नशे की हालत में गाली दे रहे थे। वासुदेव का भतीजा आदित्य गाली देने से मना किया तो लाठी डंडे, ईंट से पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने गए सावित्री पत्नी वासुदेव, प्रेमलता पत्नी सुखदेव, आदित्य,अभिषेक पुत्र सुखदेव की भी पिटाई कर दीगई। घायलों की चीख9पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार की दुबे ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें