भटनी। क्षेत्र के बलुआ अफगान चौराहे पर मामूली बात को लेकर दो युवकों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज किया। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, बलुआ अफगान गांव निवासी मोहन लाल यादव बृहस्पतिवार शाम चौराहे पर पशुओं के लिए चोकर खरीद रहे थे। तभी गांव के ही प्रदीप यादव और मनीष यादव पर पहुंचे। दोनों दुकान से कोल्डड्रिंक लिया और जाने लगे, तभी उनकी नजर मोहनलाल पर पड़ी। दोनों पीड़ित से कोल्डड्रिंक पीने को कहने लगे। साथ ही मना करने पर पिटाई करने लगे। लोगों के बीच-बचाव के बाद आरोपी चले गए। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मारपीट का प्राथमिकी दर्ज किया है। एसओ मृत्युंजय राय ने बताया कि कार्रवाई के बाद मामले की छानबीन की जा रही है।