नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के दुभरा चौबे निवासी चौकीदार को गांव के एक युवक ने अपशब्द कहते हुए ईंट पत्थर से मारने लगा। बीच बचाव कर रहे चौकीदार के पुत्र को उसने सिर पर वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
दुभरा चौबे निवासी कन्हैया लाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि काम निपटाकर जा रहे थे। तभी, ग्राम कैथवलिया निवासी पतिराम उर्फ बगुला नशे में अपशब्द कहते हुए बोले कि तुम्हारी चौकीदारी निकाल देंगे। विरोध करने पर ईंट-पत्थर से मारने लगे। बीच बचाव करने आए पुत्र राजेश कुमार के सिर पर छट्ठू ने कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी नगर संतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित चौकीदार की तहरीर पर आरोपी पर मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद