जमीनी रंजिश में भतीजों ने की मारपीट
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के गांव भीटीमिश्र गांव में जमीनी रंजिश को लेकर चाचा-भतीजे में मारपीट हो गई। आरोप है कि खाना खाते समय भतीजों ने अपने ही चाचा की पिटाई कर दी। पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
भीटी मिश्र गांव के रामसवारे ने आरोप लगाया है कि वह बीतीरात अपने घर पर खाना खा रहे थे। तभी भतीजे राजेश कुमार, रमेश कुमार व भाई दिनेश शराब के नशे में धुत होकर गाली गलौच करने लगे। मना करने पर उसे व उसकी पत्नी की पिटाई कर दी। उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनान भेज दिया गया है।