फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बच्चों के साथ बीई ने चखा भोजन का स्वाद

Sat, 03 Feb 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पठन-पाठन का मिला बेहतर माहौल,साफ-सफाई के दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

गौर। विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय केसरई में शुक्रवार को दोपहर 12:15 बजे बीई नीरज सिंह ने औचक निरीक्षण किया।जहां विद्यालय में शैक्षिक पठन-पाठन का माहौल बेहतर मिला।इसके बाद दोपहर में बीई ने सभी बच्चों के साथ मध्यान भोजन का स्वाद भी चखा।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय केसरई में कुल 85 बच्चे पंजीकृत हैं।जिसमें 51 बच्चे उपस्थित रहे।विद्यालय में सुसज्जित ढंग से शिक्षकों की ओर से बच्चों को पठन-पाठन कराया जा रहा था।शिक्षा का बेहतर माहौल देखकर बीई ने शिक्षकों की प्रसन्नता की।जबकि विद्यालय में साफ-सफाई को लेकर प्रधानाध्यापिका रजनी पांडे को सख्त निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान बीई ने कहा कि अगले शिक्षा सत्र को लेकर अभी से विजन प्लान की तैयारी शुरू कर दें। जिससे विद्यालय के साथ बच्चों को गुरूत्वपूर्ण शिक्षा का माहौल दिया जा सके।बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए सभी शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि जब आप बेहतरीन शिक्षा का माहौल देंगे।तभी विद्यालय में बच्चों की संख्या बढ़ेगी।विद्यालय में मीनू के अनुसार शुक्रवार बच्चों के भोजन के लिए तहरी बनाया गया था।जिसका स्वाद बीई और शिक्षकों ने भी लिया।निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक एंजिल चौरसिया सीसीएल अवकाश पर रहे।जबकि प्रशांत प्रियदर्शी बीआरसी पर ट्रेनिंग कर रहे है। शिक्षामित्र राम लगन,रसोईया गायत्री,शांति देवी व प्रमिला मौजूद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें