फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रहें होशियार...हाईवे पर सुरक्षा के इंतजाम कम, खतरे हजार

विज्ञापन
फोरलेन पर मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खझौला चौकी के निकट अवैध कट।
विज्ञापन
बस्ती। अगर आप फोरलेन या टू-लेन हाईवे पर सफर कर रहे हैं तो जरा ध्यान से चलें। रात में तो और भी सजग रहने की जरूरत है। कोहरे में दृश्यता कम हो गई है तो सड़क पर कई तरह के अवरोध रफ्तार राेक रहे हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर बस्ती की सीमा कांटे से अयोध्या तक अवैध कट की भरमार है। कई जगहों पर डिवाइडर भी टूटे हुए हैं, यहां न तो संकेतक है न ही प्रकाश की व्यवस्था। यहीं हाल एनएचएआई की दूसरी सड़क लुंबिनी-दुद्धी टू-लेन हाईवे की है। घने कोहरे में जरा सी चूक हुई तो हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
ठंड के दस्तक देते ही लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर दो दिन पहले बस और ट्रक की भिड़ंत से हुए भीषण हादसे का पुलिस के जांच में ओवर स्पीड में लापरवाही पूर्वक ओवरटेक मुख्य कारण होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसकी एक वजह आगे कोई जानवर या अन्य अवरोधक होने पर भी गहरा संदेह है। इसीलिए दोनों वाहन ओवर स्पीड के दौरान आमने-सामने होने से संभल नहीं पाए और एक दूसरे से भिड़ गए। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। 20 लोग घायल हुए।
विज्ञापन

इसके ठीक एक दिन बाद मथुरा एक्सप्रेस-वे पर ताबड़तोड़ 12 बस और तीन कार आपस में टकराकर आग का गोला बनते गए। इस हादसे में 13 यात्री जिंदा जल गए। इन घटनाओं के बाद हाईवे पर यात्रा डरावनी हो गई है। गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन हाईवे पर बस्ती सीमा के 70 किमी की दूरी में 30 से अधिक अवैध कट हैं। 25 ब्लैक स्पॉट भी चिह्नित किए गए हैं। मगर यहां सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है।
हाईवे पर एक दर्जन अंधे मोड़ हैं, मगर एनएचएआई के तरफ संकेतक, ब्रेकर एवं रात में उजाले के लिए लाइट या रिफ्लेक्टर की व्यवस्था नहीं है। इस फोरलेन पर चलते समय डेंजर जोन की पहचान यात्रियों को नहीं हो पा रही है। घघौआ पुल से विक्रमजोत की तरफ पटखापुर होटल के पास एक कट मौजूद है। दिन में एक दो टायर रख दिया जाता है। रात में आवागमन खुला रहता है। जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है।
वहीं शंकरपुर पोस्ट ऑफिस के सामने डिवाइडर को काट दिया गया है, कभी मोटरसाइकिल तो कभी साइकिल गुजरते दिख जाएगी। छावनी से आगे जैसे ही बढ़ेंगे तो रेड़वल, बबुरहवा, बड़हरकला पेट्रोलपंप, हर्रैया पुराना रोडवेज तक छह कट हादसे को दावत दे रहे हैं। हर्रैया फ्लाईओवर से उतरते ही ऐसा कट मिलेगा जहां तहसील और कस्बे की तरफ आने-जाने वालों की लाइन लगी रहती है। कप्तानगंज से पहले भारत नगर तेनुआ, भदावल पेट्रोलपंप, खैरीओझा, झलियहवा, त्रिलोकपुर पेट्रोलपंप, कप्तानगंज से आगे गौरा, खजुहा, दुधौरा के पास भी अवैध कट बना हुआ है। मुंडेरवा थाना क्षेत्र का खजौला पुलिस चौकी के निकट परसा हज्जाम ग्राम और नरियांव ग्राम के पास अवैध कट है।
टोल प्लाजा पर नहीं हुए अग्निशमन के उपाय : हाईवे पर मार्ग दुर्घटना के बाद वाहनों में भीषण अग्निकांड की घटनाएं सामने आने के बाद एनएचएआई को इस पर नियंत्रण के लिए तमाम मानक सुझाए गए हैं। टोल प्लाजा अग्निशमन से संबंधित व्यवस्था होनी अनिवार्य की गई है। बावजूद इसके फोरलेन पर चौकड़ी, मड़वानगर और टू-लेन पर खड़ौआ टोल प्लाजा पर अग्निशमन उपकरण, प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती नहीं देखने को मिल रही है।
कोहरे में नहीं दिख रहे अवरोध : शाम ढलने के बाद कोहरे से धरती ढक जा रही है। इसमें सड़क पर वाहन से चलते समय दृश्यता कम हो रही है। बीच सड़क में डिवाइडर, छुट्टा जानवर, या खराब होकर खड़े वाहन जैसे अवरोध काफी नजदीक पहुंचने पर ही दिखाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें