- अपने प्रतिनिधि पर लगाया था डोंगल, चेकबुक आदि गायब करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा। कड़सरी मिश्र की प्रधान ने अफसराें से शिकायत की है कि गांव के कुछ दबंग उनका प्रधानी का अभिलेख उठा ले गए हैं। बीडीओ शुक्रवार को कड़सरी मिश्र जांच करने पहुंचे। आरोपों की जांच होनी थी लेकिन शिकायतकर्ता प्रधान व आरोपी दोनों मौके पर नहीं मिले। जिसकी वजह से टीम बिना जांच किए ही वापस लौट गई।
कड़सरी की प्रधान शांति देवी ने शपथ पत्र के साथ डीएम अंद्र वामसी व सीडीओ जयदेव सीएस से शिकायत किया था कि गांव के रमेश चौधरी उनका डोंगल, चेकबुक, मुहर, व प्रमाण उठा ले गए। उन्हें हमने प्रधानी में सहयोग के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया था। बीडीओ विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि पूर्व सूचना के बाद भी न शिकायत कर्ता मिलीं और न ही आरोपी, ऐसे में वापस जा रहे हैं। दूसरे दिन आकर जांच की जाएगी। मौके पर एडीओ कोआपरेटिव मनोज कुमार चौबे, सचिव रवि प्रकाश पांडेय, चंद्रशेखर, दीपचंद्र आदि मौजूद रहे।