फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: यौन शोषण के आरोपी नगर पंचायत अध्यक्ष की जमानत पर सुनवाई टली

Sat, 07 Oct 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
यौन शोषण के आरोपी नगर पंचायत अध्यक्ष की जमानत पर सुनवाई टली
विज्ञापन

- केस डायरी अदालत में न पहुंचने के कारण नौ अक्तूबर को लगी तारीख
- रुधौली के नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद पर महिला ने दर्ज कराया है केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। यौन शोषण के केस में जेल भेजे गए रुधौली नगर पंचायत के चेयरमैन धीरसेन निषाद की जमानत पर शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। इसे लेकर केस डायरी न्यायालय में न पहुंचने की वजह से जमानत पर सुनवाई नहीं हो सकी। विशेष न्यायाधीश एससीएसटी न्यायालय अविनाश मिश्र ने सुनवाई के लिए नौ अक्तूबर की तरीख तय की है।
विज्ञापन

बता दें कि 27 अगस्त को रुधौली थाना क्षेत्र की एक महिला ने धीरसेन निषाद पर नगर पंचायत में नौकरी देने के लालच में यौन शोषण, दुष्कर्म व जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। एसपी के आदेश पर रुधौली पुलिस ने केस दर्ज किया था। जिसके बाद पीड़िता के चिकित्सकीय परीक्षण के साथ अन्य प्रक्रिया पूरा करने के बाद आरोपी चेयरमैन की 31 अगस्त को गिरफ्तारी करके एक सितंबर को जेल भेज दिया गया था। इस संबंध में आरोपी नगर पंचायत अध्यक्ष की जमानत के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दाखिल किया गया है। संयोग से सितंबर महीने में काफी दिनों तक अधिवक्ताओं की हड़ताल की वजह से जमानत अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। इसके लिए छह अक्तूबर को तिथि तय की गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें