फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीडीओ ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Sat, 20 Apr 2024 04:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक सभागार में सचिवों के साथ की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गौर। बूथ स्थल पर मतदाताओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बीडीओ राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था मुकम्मल कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद ब्लॉक सभागार में ग्राम पंचायत में तैनात सचिवों के साथ बैठक करते हुए बीडीओ ने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र में कुल 116 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय, रैंप आदि व्यवस्थाएं हर हाल में होनी चाहिए। सचिवों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्था मुकम्मल कराएं। यदि कहीं पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित सचिव पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ आमंत्रण पत्र वितरण कराने पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सभी कर्मचारी पूरी तत्परता से लगे हुए है। मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय सावडीह का निरीक्षण करते हुए बीडीओ ने बताया कि चकबंदी विवाद के चलते विद्यालय मे चहारदीवारी का निर्माण नहीं हो पाया है। जबकि अन्य सुविधाएं मौजूद हैं। उन्होंने मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय बेलवाराज, पौनी जप्ती, डुहवा, केसरई का निरीक्षण किया, जहां सबकुछ ठीक-ठाक मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें