भानपुर। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होकर गुजरने वाली सरयू नहर की शाखाओं में गर्मी में पानी न छोड़ने से भाकियू टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष श्याम नरायन सिंह ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि नहरों में पानी न होने से इस समय हो रहे अग्निकांड के मौके पर किसानों को आग बुझाने के लिए तुरंत पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे नहर के किनारे वाले खेतों में लगी आग भी किसान आसानी से काबू नहीं कर पा रहे है।
आग एक खेत से दूसरे खेत में फैलते हुए गांवों और आबादी तक बढ़कर कहर बरपा रही है। इससे किसानों को भारी क्षति का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि संगठन एक अप्रैल से ही प्रशासन को ज्ञापन देकर नहर में पानी छोड़ने की मांग करता आ रहा है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। संवाद