बस्ती। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सोमवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग की कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रगड़गंज हाफिया मस्जिद रोड पर अवैध रूप से सड़क पर गाड़ी खड़ी कर और दुकानें लगाते हैं। इसे तत्काल हटवाने की जरूरत है। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि मोहल्ला रगड़गंज हाफिया मस्जिद रोड पर अतिक्रमण के कारण वहां पर आने जाने वाले हिन्दू परिवार की महिलाओं, छात्राओं को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। संवाद