फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर बीडीओ नाराज, चेतावनी

Fri, 03 Feb 2023 09:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर बीडीओ नाराज, चेतावनी
विज्ञापन

पंचायत सहायकों के कार्य की हुई समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। सरकार की ओर से गरीब व्यक्तियों को लाभान्वित करने की आयुष्मान कार्ड योजना की गौर ब्लाॅक सभागार में बीडीओ अनिल कुमार यादव ने समीक्षा की। कार्य की धीमी प्रगति पर बीडीओ ने नाराजगी जताते हुए पंचायत सहायकों को तेजी लाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में बीडीओ अनिल कुमार यादव पंचायत सहायकों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान यह संज्ञान में आया कि आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की स्थिति संतोषजनक नहीं है। इस पर पंचायत सहायकों को फटकार लगाई। चेतावनी दी कि यदि इसमें लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी। निर्देश दिया कि पंचायत सहायक नियमित रूप से ग्राम पंचायतों में पूरी पारदर्शिता के साथ आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी दिखाएं, जिससे गरीब व्यक्तियों को लाभ मिल सके। इस मौके पर एडीओ पंचायत श्याम बिहारी,पंचायत सहायक अलका, रेनू, वंदना चौधरी, श्याम राज मौर्य, रिंकू वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें