भानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टूटी चहारदीवारी का शनिवार को बीडीओ रामनगर राजेश सिंह व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत भानपुर ने संयुक्त रुप से जायजा लिया। अधीक्षक डाॅ. सचिन शीघ्र ही इसे ठीक कराने के निर्देश दिए।
बताते चलें कि शुक्रवार को सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्था जांची थी। जिसमे अस्पताल की चहारदीवारी गिरे होने की बात सामने आने पर उन्होंने बीडीओ रामनगर को मौके का निरीक्षण कर इसे ठीक कराने का निर्देश दिया था। इस बारे में बीडीओ राजेश सिंह ने बताया कि अस्पताल नगर पंचायत क्षेत्र में आता है।
इसलिए ईओ के साथ निरीक्षण किया गया है। ईओ ऋचा सिंह ने कहा कि गिरी हुई चहारदीवारी का आगणन कराकर शीघ्र ही एस्टीमेट तैयार करा कर भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही निर्माण करा दिया जाएगा। संवाद