फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण कराने पर बीडीए का नोटिस

Tue, 25 Apr 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। स्वीकृत मानचित्र के विपरीत जाकर अतिरिक्त निर्माण कराए जाने पर बीडीए ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में 3 दिन के भीतर अतिरिक्त निर्माण को ध्वस्त करा कर सूचित करने का निर्देश दिया गया है। बस्ती विकास प्राधिकरण के सचिव/एडीएम कमलेश चंद्र की ओर से नीलम त्रिपाठी पत्नी सत्य प्रकाश त्रिपाठी, डडवा, गांधीनगर को जारी नोटिस में कहा है कि पूर्व में मानचित्र स्वीकृत कराते समय यह आश्वासन दिया गया था कि अतिरिक्त निर्माण को स्वयं हटा दिया जाएगा। अन्यथा की स्थिति में बस्ती विकास प्राधिकरण की ओर से उसे हटाया जाएगा। इसका खर्चा नीलम त्रिपाठी को वहन करना होगा। इन्हें दी गई नोटिस में सचिव ने फिर से 3 दिन का समय देते हुए निर्देशित किया है कि अतिरिक्त निर्माण को हटाते हुए सूचित करें। अन्यथा विकास प्राधिकरण कार्रवाई करते हुए इसे हटा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें