फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अवैध प्लाॅटिंग पर चला बीडीए का बुलडोजर

विज्ञापन
बिना लेआउट नक्शा पास कराए किए गए प्लाटिंग को घरसोहिया में ध्वस्त कराती बीडीए टीम स्रोत विभाग - फोटो : Archive
विज्ञापन
बस्ती। भू-माफिया पर नकेल कसने के लिए बस्ती विकास प्राधिकरण (बीडीए) अब कार्रवाई पर उतर आया है। बीडीए परिक्षेत्र में बिना ले-आउट पास कराए प्लाॅटिंग को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नारंग रोड घरसोहिया में चार हजार वर्ग मीटर भूखंड में हुई प्लाॅटिंग पर पुलिस कर्मियों के साथ बीडीए टीम छोटे-छोटे प्लाॅट की ईंटों से की गई मार्किंग को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। इस कार्रवाई पर दबंग टीम से भिड़ गए। हालांकि, टीम के अडिग रहने और पुलिस के रहने पर मामला शांत हुआ।
बता दें कि बीडीए परिक्षेत्र में शहर एवं आसपास के क्षेत्र में भूमाफिया की मंशा पर बीडीए पानी फेर दे रहा है। काश्तकारों से सस्ते दर पर जमीन का एग्रीमेंट कराकर मनमुताबिक साइज में प्लाटिंग कर इसे ग्राहकों को बेच दिया जा रहा है। इस धंधे पर लगाम लगाने के लिए बीडीए सख्त हो चुका है। बीडीए उपाध्यक्ष/डीएम प्रीतपाल चौहान के निर्देशन में बगैर लेआउट पास कराए जमीन की बिक्री पर अंकुश लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

बीडीए सचिव /एडीएम के मार्गदर्शन में बीडीए टीम एक्सईएन हरीओम गुप्ता के साथ बृहस्पतिवार को घरसोहिया नारंग रोड पहुंची। यहां घरसोहिया गांव के सामने एआर खान व सुरेंद्र वर्मा द्वारा करीब 4000 वर्ग मीटर भूमि पर बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध प्लाॅटिंग का कारोबार होते पाया गया। टीम ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई शुरू कर दी। संबंधित भूखंड में की गई ईंटों की मार्किंग को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें