फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गणेशपुर में नई टाउनशिप विकसित करेगा बीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत बस्ती में नई टाउनशिप विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। बस्ती विकास प्राधिकरण (बीडीए) की प्रस्तावित परियोजना के लिए गणेशपुर में 17 हेक्टेयर भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब बीडीए बोर्ड बैठक में इसकी मंजूरी ली जाएगी।
विज्ञापन

वहीं डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने शुक्रवार को प्राधिकरण, पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। बताया गया कि बीडीए लंबे समय से नई टाउनशिप के लिए भूमि की खोजबीन में जुटा रहा। समन्वय बनाकर भूमि की तलाश की गई। करीब 17 हेक्टेयर भूमि टाउनशिप के लिए उपयुक्त पाई गई। अब यहां कॉलोनी विकसित होगी, जहां लोग अपने सपनों का घर ले सकेंगे।
बताया गया कि यह जमीन अभी काश्तकारों की है, जिसे बिक्री के लिए सहमति दी है। सर्किल दर से जमीन खरीदी जाएगी। इससे पहले बीडीए इस प्रस्ताव को बोर्ड में रखेगा। यहां से मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी और बजट अलॉट होने पर जमीन खरीदी जाएगी। फिर कॉलोनी को विकसित किया जाएगा। इस पहल से 100 से अधिक लोगों को घर मिल सकेगा। डीएम ने अधिकारियों ने प्रस्तावित भूमि की भौगोलिक स्थिति, संपर्क मार्गों और भू-उपयोग से जुड़े पहलुओं की समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




टाउनशिप में ये होंगी सुविधाएं
प्रस्तावित टाउनशिप में चौड़ी सड़कें, आधुनिक जल निकासी व्यवस्था, पार्क, सुचारु जलापूर्ति और बेहतर विद्युत व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित करने की योजना है। इसके तहत नागरिकों को सुनियोजित आवासीय भूखंड उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। परियोजना के पूरा होने से जिले में व्यवस्थित शहरी विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही अनियोजित और अवैध कॉलोनियों के विस्तार पर अंकुश लगाने में भी मदद मिल सकती है। टाउनशिप विकसित होने से स्थानीय स्तर पर व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना है। फिलहाल परियोजना के लिए भूमि चयन और संबंधित प्रक्रियाएं पूरी की जानी हैं। टाउनशिप का क्षेत्रफल, भूखंडों की संख्या, लागत और निर्माण की समयसीमा के बारे में अभी कोई विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है।



कोट ::: भूमि की तलाश की जा चुकी है। बजट मिलने के बाद काश्तकारों से जमीन ली जाएगी। अभी इस प्रस्ताव को बीडीए बोर्ड से पास कराया जाएगा। -कीर्ति प्रकाश भारती, सचिव, बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें