फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लंबी छुट्टी पर चल रहे बीडीए अभियंता लौटे

Wed, 31 Jul 2024 04:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बस्ती विकास प्राधिकरण में तैनात दो अवर अभियंता लंबी छुट्टी से लौट आए हैं। इन्हें पदीय दायित्व सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

महायोजना-2031 लागू होने के बाद बीडीए में इंजीनियरों की कमी दूर हो गई है। बीडीए में इंजीनियरों का संकट पांच वर्षों से था। यहां हरिओम और अनिल त्यागी दो अवर अभियंता तैनात किए गए थे। अक्सर विवाद हो जाने के कारण यह दोनों अभियंता मेडिकल अवकाश पर चले गए थे। पिछले साल अनिल त्यागी लौटे जरूर थे, लेकिन कुछ ही महीने कार्य करने के बाद वह दोबारा छुट्टी पर चले गए।
विज्ञापन

हरिओम दो साल से अधिक समय बीतने के बाद भी नहीं लौटे। इधर महायोजना- 2031 लागू होने के बाद इंजीनियरों की यह कमी अखरने लगी। अवकाश पर चल रहे यह दोनों अवर अभियंता फिलहाल ड्यूटी पर आ गए हैं। प्राधिकरण के सचिव-एडीएम प्रीतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि बीडीए के दोनों अवर अभियंता आ चुके हैं। उन्हें दायित्व सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें