सल्टौआ। सोनहा पुलिस ने न्यायालय एसीजेएम तृतीय के आदेश पर घोलापुर गांव निवासनी फूलमति पत्नी दद्दन मौर्या की तहरीर पर पांच माह बाद गांव के चार पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
आरोप है कि पूर्व में हुई पुत्र की हत्या के मामले में शिकायत करने के कारण विपक्षी छोटू, प्रदीप, दिलीप व अभिषेक ने 11 फरवरी 2024 की रात करीब 11 बजे घर में घुसकर अपशब्द कहने लगे। शिकायती पत्र वापस लेने का दबाव बनाया। न मानने पर पिटाई कर दी। मारपीट में बचाव करने आई गर्भवती बहू काजल के पेट में पैर मार दिया। इससे उसका गर्भपात हो गया। सोनहा पुलिस ने प्रार्थनापत्र देने के बाद भी केस दर्ज नहीं किया। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद