फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राज्य खो-खो प्रतियोगिता में विजेता बनी बस्ती की टीम

Sat, 03 Jun 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
स्टेट इंटर स्कूल चौंपियनशिप खो-खो अंडर-14 बालिका वर्ग जिले की टीम बनी विजेता।
विज्ञापन
बस्ती। स्टेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित यूपी स्टेट इंटर स्कूल चैंपियनशिप 2023 में जिले की टीम खो-खो अंडर-14 बालिका वर्ग में प्रदेश स्तर पर विजेता बनी है। प्रदेश स्तर पर जीतने के बाद जिले की टीम राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय निपनिया के शिक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि स्टेयर फाउंडेशन संस्था ने आगरा में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया। यहां जिले के बच्चों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालय सहित पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बस्ती उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। विजेता टीम में आठ खिलाड़ी कम्पोजिट विद्यालय निपनिया तथा दो खिलाड़ी पीएस स्पोर्ट गोटवा के थे। राज्य स्तर पर विजेता बनने पर बीईओ बड़कऊ वर्मा, एआरपी गिरजेश बहादुर सिंह, संदीप सिंह, उमेश सिंह, सुनील बौद्ध, डॉ. योगेश सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें