फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बस्ती योद्धा को खैर क्रिकेट अकादमी ने 97 रन से दी करारी शिकस्त

विज्ञापन
खैर क्रिकेट मैदान में मैच के दौरान ​खिलाड़ी स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार को बस्ती योद्धा और खैर क्रिकेट अकादमी के बीच ओपेन मैच खेला गया। बेहतर प्रदर्शन कर बस्ती योद्धा को खैर क्रिकेट अकादमी ने 97 रन से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

निर्धारित 35 ओवर के मैच में खैर क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खैर क्रिकेट अकादमी ने नौ विकेट पर 336 रन का स्कोर बनाया। टीम की ओर से अरुण प्रकाश ने शानदार 124 रनों की पारी खेली। मोहम्मद आमिर ने 40, अभिनव मिश्रा ने 42 और विकास चौधरी ने 28 रनों का योगदान दिया। बस्ती योद्धा की तरफ से विकास कुमार, आदर्श पांडेय और उत्कर्ष ने दो-दो विकेट लिए। बंटी, दीपक और सुनील कुमार ने एक-एक विकेट चटकाए।
स्कोर का पीछा करने उतरी बस्ती योद्धा की टीम 32.5 ओवर में 239 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से विकास कुमार ने 55 रन, मनीष कुमार ने 37, आशीष चौहान ने 25 और एहसान अहमद ने 23 रनों की पारी खेली। खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से अब्दुल कासिम ने चार विकेट झटके। मोहम्मद आमिर ने दो, कार्तिक पटेल, रणजीत राणा और अथर्व ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन

खैर क्रिकेट अकादमी ने मुकाबले को 97 रनों से जीत लिया। शानदार प्रदर्शन करने वाले अरुण प्रकाश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किए। अतिथियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें