नगर पंचायत बभनान में मुहर्रम पर एक समुदाय विशेष द्वारा तलवारबाजी करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान में मुहर्रम के अवसर पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जुलूस के दौरान सार्वजनिक स्थान पर तलवारें लहराई गईं। यह न केवल कानून व्यवस्था का उल्लंघन है बल्कि इसमें आम नागरिकों की सुरक्षा को भी खतरा उत्पन्न होता है गौर थाना को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराना कानूनन चाहे वह किसी पर या धार्मिक अवसर हो इस तरह की गतिविधियां में लिप्त पाए गए व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। किसी समुदाय की धार्मिक भावना का सम्मान करते हुए कानून व्यवस्था को भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
इसके अलावा एक दूसरी घटना में बभनान के चूड़ा मंडी में स्थित शिव मंदिर के समीय जुलूस के दौरान बंटे जा रहे आपत्तिजनक खाद्य पदार्थ भी रखने की चर्चा है । इस संबंध में सीओ हर्रैया संजय सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी है। पहचान करके उसमें दोषियों के खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, मंदिर के समीप रखे गए आपत्तिजनक खाद्य पदार्थ के बारे में कहा कि कैमरों को खंगाला जाएगा यदि ऐसी किसी बात की पुष्टि हुई तो आरोपित की विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।