बस्ती। गाजीपुर में 6 से 8 दिसंबर तक प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें बस्ती की टीम भी हिस्सा लेगी। क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि इसके लिए जिला स्तरीय खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 24 नवंबर को और मंडल स्तरीय ट्रायल 26 नवंबर को स्टेडियम में कराया जाएगा। जबकि स्टेट सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक अयोध्या में आयोजित होगी। इसके लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 26 और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 27 नवंबर को होगा। संवाद