बस्ती। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बस्ती मंडल की टीम भेजी जा रही है। प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 31 अक्तूबर तक अलीगढ़ में किया जाएगा। जिसके लिए बस्ती टीम चयन-ट्रायल के बाद घोषित कर दी गई।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि टीम में शामिल खिलाड़ियों की सूची जारी की गई है। टीम में 12 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जबकि दो खिलाड़ियों को आरक्षित रखा गया है। शुक्रवार सुबह से शाम तक मंडलीय चयन-ट्रायल हुआ। जिसमें बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर के करीब 20 खिलाड़ी शामिल हुए थे। सफल खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई, जिसमें शिव प्रताप सिंह, साहिल चौधरी, विपिन त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, आदित्य दूबे, प्रेम राजभर, प्रिंस कुमार, नरेंद्र कुमार, दर्श गुप्ता, कुंवर युवराज सिंह, हुरसैत गुप्ता और शिवांश दूबे शामिल हैं। वहीं, अमय सिंह और परमावत पाठक को आरक्षित खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। टीम मैनेजर के रूप में सुरेंद्र कुमार गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें आधार कार्ड और बैंक पासबुक की छायाप्रति उपलब्ध कराने को कहा गया है।