फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेंटे गए इंस्पेक्टर,कई ने गंवाई कुर्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने कई इंस्पेक्ट को किया तबादला
विज्ञापन

बस्ती। जिले की कानून व्यवस्था पर पकड़ कायम रखने के लिए मंगलवार को एसपी ने कई थानेदारों को तबादला किया। जिसमें स्वाट टीम प्रभारी, कई चौकी इंचार्ज व एसआई भी इधर से उधर किए गए हैं। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि मौजूदा संभावित चुनौतियों के मद्देनजर यह तैनाती की गई है।
स्वाट टीम का प्रभार देख रहे पंकज पांडेय को बभनान चौकी इंचार्ज बनाया गया। स्वाट टीम का राजेश कुमार मिश्रा को प्रभारी बनाया गया है। सोनहा के प्रभारी निरीक्षक संजय नाथ तिवारी को प्रभारी निरीक्षक नगर और पंकज कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया को थाना सोनहा का इंचार्ज बनाया गया है। पंकज के स्थान पर इंस्पेक्टर ब्रह्मा गौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया का चार्ज सौंपा गया। हर्रैया थाने के प्रभारी को हटाकर मृत्युंजय पाठक को प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। वहां के ओम प्रकाश यादव को अपराध शाखा भेजा गया। इसके अलावा एसआई अनिल कुमार सिंह पुलिस लाइन से थाना नगर, राज कुमार पांडे चौकी लालगंज से चौकी विक्रमजोत, चंद्र कांत पांडे को चौकी रोडवेज से थाना नगर, दिनेश कुमार सरोज को थाना नगर से प्रभारी सर्विलांस, रणधीर सिंह थाना परशुरामपुर से थाना कलवारी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार संतोष कुमार सिंह पुलिस लाइन से चौकी असनहरा, संदीप कुमार यादव पुलिस लाइन से थाना लालगंज चौकी, श्याम सुंदर पुलिस लाइन से चौकी रोडवेज और सर्वेश कुमार यादव शिकायत प्रकोष्ठ सिंह चौकी सोनू पार का चार्ज दिया गया है। सोनूपार रहे प्रमोद कुमार पांडे को थाना गौर, जितेंद्र शाही पुलिस लाइन से जन शिकायत प्रकोष्ठ और सुनील सिंह पुलिस लाइन से चौकी गणेशपुर तैनात किया गया है। इसके अलावा देवेंद्र सिंह चौकी गणेशपुर से थाना हरैया और अरविंद शाही पुलिस लाइन से प्रभारी मॉनिटरिंग सेल बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें