फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti: कांवड़िया की बाइक से टकराई पिक अप तो मचा बवाल, विवाद शांत करने पहुंची पुलिस से धक्का-मुक्की

Mon, 25 Jul 2022 08:00 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज़ एजेंसी, विक्रमजोत/हर्रैया (बस्ती)

सार

थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने तत्काल क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल व सड़क पर पलटी पिकअप को स्थानीय लोगों व कांवडियों के वेश में मौजूद पुलिस जवानों की मदद से सड़क से हटवा कर यातायात बहाल कराया। इस दौरान थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी भी चोटिल हो गए।
विज्ञापन
पिक अप को कांवड़ियों से बचाकर किनारे लगाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फोरलेन पर छावनी थाना क्षेत्र के खतमसराय चौराहे पर सोमवार शाम करीब चार बजे अयोध्या जल भरने जा रहे मोटरसाइकिल सवार कांवरिया फोरलेन का डिवाइडर कट पार कर रही एक पिकअप से टकरा कर घायल हो गया। दुर्घटना देख दोनों लेन पर बड़ी संख्या में आ रहे बाइक सवार कांवड़िया जुट गए।

विज्ञापन


सभी लोग पिकअप को घेर कर हंगामा करने लगे। इसी बीच कुछ लोग पिकअप चालक शिवमंगल और उसके भाई शनि निवासी हलकारा का पुरवा कोतवाली अयोध्या की पिटाई करने लगे। तत्काल मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी विक्रमजोत योगेन्द्र कुमार व थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी उग्र कांवरियों को समझाने का प्रयास करने लगे तो कांवड़ यात्री पुलिस से भी धक्का मुक्की करते नजर आए। बड़ी मुश्किल से मारपीट में घायल पिकअप चालक व उसके भाई को पुलिस वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर भेजा गया।

वहीं घायल कांवरिया महेंद्र गुप्ता को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विक्रमजोत भेजा गया। इस दौरान कांवड़ में शामिल हजारों की भीड़ चौराहे पर जमा हो गई। अपने घायल साथी को देख उत्तेजित कांवड़ियों की भीड़ ने थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी और चौकी प्रभारी के वाहन को भी पलटने का प्रयास किया। जबकि दुर्घटना करने वाली पिकअप को पलट कर आग लगाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने तत्काल क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल व सड़क पर पलटी पिकअप को स्थानीय लोगों व कांवडियों के वेश में मौजूद पुलिस जवानों की मदद से सड़क से हटवा कर यातायात बहाल कराया। इस दौरान थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी भी चोटिल हो गए। जानकारी मिलते ही परशुरामपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही, घघौवा चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वही क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय खतमसराय चौराहे पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने भेजने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें