फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बहादुरपुर ब्लॉक के विकास कार्यों पर लगा उधारी का ब्रेक

Thu, 24 Jul 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर। ब्लॉक क्षेत्र ग्राम पंचायतों में नए पक्के कार्यों के निर्माण पर उधारी का ब्रेक लग गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 व 2024-25 में कराए गए खड़ंजा, इंटरलाकिंग, सीसी, नाली, बाउंड्रीवाल में प्रयुक्त सामग्रियों का भुगतान न होने से विकास कार्य ठप पड़ गए हैं।
विज्ञापन

कुल 86 ग्राम पंचायतों पर आपूर्तिकर्ता बिल्डिंग मटेरियल्स के दुकानदार, ईंट-भट्ठा मालिकों का कुल 23 करोड़ रुपये बकाया है। इससे अब यह नए कार्यों के लिए सामग्री देने से मना कर रहे हैं।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम प्रधान नए पक्के कार्यों को लेकर सांसत में पड़ गए हैं। अधिकारियों का दबाव है कि नए विकास कार्य जल्दी पूरे कराए जाए। उधर, ग्राम पंचायतों पर पहले से ही सामग्री के मद का भुगतान बकाया है। वित्तीय वर्ष 2023- 24 व 2024-25 में 86 ग्राम पंचायतों में हुए पक्के निर्माण का 23 करोड़ से अधिक का सामग्री भुगतान अभी तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इस ब्लॉक के ग्राम पंचायतों को ईंट, इंटरलॉकिंग ईंट, सीमेंट, गिट्टी, बालू, मोरंग आदि निर्माण सामग्री देने से दुकानदार मना कर दे रहे हैं।
प्रधानों का कहना कि नाली, खड़ंजा, इंटरलाॅकिंग, सीसी रोड का निर्माण ही ग्राम पंचायत में दिखता है। मनरेगा से होने वाले कच्चे कार्यों का स्वरूप बारिश के बाद बदल जाता है। ग्राम पंचायत मटेरा के प्रधान चंदन सिंह ने बताया कि उनके ग्राम पंचायत में दोनों वित्तीय वर्ष मिलाकर निर्माण सामग्री का लगभग 65 लाख रुपये का भुगतान बाकी है।
आपूर्तिकर्ता नए कार्यों के लिए सामग्री देने से मना भी कर रहे हैं। प्रधान प्रतिनिधि भेलवल अरविंद सिंह ने बताया उनके ग्राम पंचायत में तीन वित्तीय वर्ष के निर्माण सामग्री का 65 लाख रुपये भुगतान नहीं हुआ है। कुछ नए दुकानदारों की पूंजी फंसने से दुकान भी बंद हो गई है।
डारीडीहा के प्रधान सुनील चौधरी ने बताया कि लगभग 40 लाख रुपये का भुगतान नहीं हो पाया है। अध्यक्ष प्रधान संघ बहादुरपुर सचिन दुबे ने बताया कि मटेरियल भुगतान न होने के कारण नए कार्यों को शुरू करने में काफी समस्या आ रही है। प्रधान क्षेत्र में मुंह छिपाते फिर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें