बस्ती। डीएम रवीश गुप्ता ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस प्रकरण की समीक्षा की। लंबित शिकायतों के निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई।
समीक्षा केे दौरान पंचायती राज विभाग के 18, राजस्व एवं आपदा के 18, ग्राम्य विकास के 15, पुलिस के 14, विद्युत के 10 सहित अन्य विभागों में भी लंबित प्रकरण पाए गए। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का अतिशीघ्र गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण कर आख्या उपलब्ध कराएं। यदि शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीडीओ जयदेव सीएस, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ संजीव ओझा, डीडीओ अजय सिंह, पीडी राजेश झा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाहिद अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद