फोटो
पुरानी बस्ती के हडिया मार्ग की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज।पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बस्ती हंडिया मार्ग पर स्थित बड़ेरिया गांव के सामने मुख्य नाले में एक मासूम गिर गई। जब तक लोगों को जानकारी हुई तब तक मौत हो गई थी। हादसा शनिवार देर शाम हुआ। बडेरिया गांव की मुख्य सड़क के किनारे गहरा नाला बना है। बड़ेरिया बुजुर्ग में किराए पर मकान लेकर रहने वाले सुरेश की चार वर्षीय बेटी समृद्धि किसी समय नाले की तरफ पहुंच गई। काफी खोजबीन के बाद लोग उधर पहुंचे तो नाले में शव दिखा। रात करीब आठ बजे सूचना पर पहुंची पुरानी बस्ती पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतका की मां अर्चना सहित परिवार के सभी लोगों का रोरोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि खुली नाली मौत का कारण है। पिछले डेढ़ वर्ष से बरदही बाजार हड़िया मार्ग पर नाला निर्माणाधीन है। नाले को पूरा करने के लिए प्रदर्शन भी हो चुका है।खुले नाले के कारण आये दिन दुर्घटनाए हो रही हैं।