लालगंज। थानाक्षेत्र के एक गांव में आधीरात को बिस्तर से अगवा कर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। 29 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे की घटना बताई जा रही है।
पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है कि उसकी बेटी को गांव का एक युवक बिस्तर से उठाकर 50 कदम दूर ले गया। वहां से बाइक पर बैठाकर 500 मीटर ले जाकर चार पहिया वाहन पर बैठाया। सूनसान जगह पर ले जाकर सात लोगों ने दुष्कर्म किया। बाद में उसे गांव से कुछ दूर पहले पुलिया के पास छोड़कर चले गए।
बेहोशी की हालत में उसे देखकर एक महिला ने ग्राम प्रधान को सूचना दी। ग्राम प्रधान व कोटेदार की सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे। 112 नंबर पर पुलिस को सूचना देने के बाद पीड़िता को थाने ले गए। दो नामजद समेत सात लोगों पर आरोप लगाया है। चौकी प्रभारी महादेवा के अवनीश सिंह ने बताया कि तहरीर 31 जुलाई को मिली है। जांच की जा रही है।