फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: झुंगीनाथ मंदिर पर चढाएंगे एक क्विंटल की कांवड़

Fri, 02 Aug 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परिवारपुर गाँव का रहने वाला अंकित कुमार एक कुंतल का कावड़ जल लेकर झूंग
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। कांवड़ यात्रा में हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। श्रद्धालुओं का मानना है कि भगवान भोलेनाथ उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। कोई मां की सलामती के लिए कांवड़ उठाए हुए है तो कोई मन्नत पूरी होने की वजह से तप कर रहा है।
विज्ञापन

गोंडा जिले के नवाबंगंज थाना क्षेत्र के रीवा के रहने वाले राहुल 20 लीटर जल लेकर मां की कुशलता के लिए कावड़ का जल लेकर अयोध्या से भद्रेश्वरनाथ जा रहे हैं। वहीं मन्नत पूरी होने की वजह से एक क्विंटल की कावड़ लेकर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परिवारपुर के अंकित कुमार झंगीनाथ मंदिर जा रहे हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर में जल लेकर जब अंकित संसारीपुर चौराहे पर पहुंचे तो देखने वाले की भीड़ लग गई। अंकित ने बताया कि उनकी कांवड़ में 80 लीटर जल और 20 किलो का पात्र और लोहे का डंडा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें