फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धान के खेतों में पड़ रहीं दरारें, धूप तेज होने से नहीं टिक रही नमी

Thu, 24 Jul 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। क्षेत्र के आसपास के इलाके में बारिश न होने के चलते धान की फसल प्रभावित हो रही हैं। तेज धूप होने के चलते खेतों की नमी तीन दिन में ही गायब हो जा रही है। किसान दिन-रात निजी संसाधनों से खेतों की सिंचाई कर रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में उसकी लागत बढ़ जाने वह पैदावार प्रभावित होने की चिंता सता रही है। किसानों का कहना है कि धान के साथ-साथ गन्ने की फसल को भी पानी की जरूरत है। बभनान क्षेत्र के आसपास पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हो रही है। सावन में भी मई-जून सी धूप हो रही है। इससे खेतों में नमी टिक नहीं पा रही है।
ऐसे में धान के अलावा गन्ने की फसल को भी अब पानी की जरूरत पड़ रही है। किसानों का कहना है कि यदि कुछ दिन और बारिश नहीं हुई तो उनकी गन्ने और धान की फसल खराब हो जाएगी और इसका असर पैदावार पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें