फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीएम की जांच कमेटी ने बताई थी धांधली समाज कल्याण अधिकारी ने दी क्लीनचिट

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डीएम की ओर से गठित कमेटी की जांच में गौर ब्लॉक क्षेत्र के बेदौलिया गांव की जिस प्रधान को दागी पाया गया था, समाज कल्याण अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में उसे क्लीनचिट दे दी है।
विज्ञापन

दिसंबर 2025 में दी रिपोर्ट में जांच कमेटी ने बिना काम कराए करीब आठ लाख रुपये की धांधली की पुष्टि की थी जिसके बाद ग्राम प्रधान ममता पांडेय के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए थे। समाज कल्याण अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर प्रधान के अधिकार बहाल कर दिए गए हैं। शिकायतकर्ताओं ने समाज कल्याण अधिकारी की जांच पर सवाल उठाते हुए डीएम से शिकायत की है और किसी अन्य अधिकारी से जांच कराने की मांग की है।
गौर ब्लॉक क्षेत्र के बैदोलिया गांव की प्रधान ममता पांडेय पर बिना कोई काम कराए मेड़बंदी के नाम पर सरकारी धन के बंदरबांट के आरोप लगे थे। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने एक जांच कमेटी गठित की थी।
विज्ञापन

कमेटी गांव में जांच करने पहुंची तो मेड़बंदी का काम होना नहीं पाया गया। जांच कमेटी ने डीएम को दी अपनी रिपोर्ट में कहा था कि मेडबंदी का काम वर्ष 2023-24 में होना बताया गया था और 2025 जांच के दौरान मेडबंदी के काम की पुष्टि नहीं हुई।
इस पर प्रधान का तर्क था कि दो साल पहले मेड़बंदी कराई गई थी इसलिए मिट्टी बह गई। जांच कमेटी ने प्रधान का तर्क यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि एक बार कराई गई मेड़बंदी 10 से 15 वर्ष तक कायम रहती है।
इस जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने दिसंबर 2025 में प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए थे और गांव के कार्यों की निगरानी के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें