मुंडेरवा। बुधवार को दिन में थाना मुंडेरवा क्षेत्र के जगदीशपुर के पास ट्रक ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार जगदीशपुर गांव निवासी शिवम कुमार (17) पुत्र दिलीप कुमार गुप्ता बुधवार को दिन में 11 बजे कोचिंग पढ़कर साइकिल से घर आ रहा था। इसी दौरान जगदीशपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने शिवम की साइकिल में पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल शिवम को उपचार के लिए जिला अस्पताल बस्ती ले गए वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के पिता दिलीप कुमार गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज की है।