लंगूर के हमले से घायल अभितेश-संवाद
- फोटो : वर्षा का फाइल फोटो
बनकटी। ब्लाॅक मुख्यालय सहित सजनाखोर, कटौधा, बनकटी सहित दर्जनों गांवों में लंगूर के आतंक से राहगीरों का चलना मुश्किल है। बुधवार को बरहुआ गांव निवासी अभितेश उर्फ सिंटू (22) को लंगूर ने दौड़ा लिया और उनके हाथ में काट लिया। परिजनों ने कैली अस्पताल में भर्ती कराया है, वहां उसका इलाज चल रहा है। एक स्कूल के प्रबंधक आज्ञाराम चौधरी ने बताया कि आम के बाग में एक भी टिकोरे नहीं बच पा रहे है। बंदरों को भगाने पर हमला वर हो जाते हैं। बाबूराम चौधरी, राजेश चौधरी, अनवर शाह, मनीष पांडेय आदि लंगूर व बंदरों की पकड़वाने की मांग की है। संवाद