फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तेज रफ्तार बन रही हादसे की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में डंपर और ट्रेलर की तेज रफ्तार लोगों की जाने ले रही है। पिछले 10 दिनों के रिकार्ड को देखा जाए तो आठ से अधिक जाने डंपर की चपेट में आने से हुई है। इसके बाद इन पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। यह डंपर अवैध मिट्टी खनन कर तेजी से निकलते है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल को मनोरी के समीप पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के खुटेहना गांव के सामने बाइक सवार 50 वर्षीय गंगा राम तथा मनोज निवासी बैरियहवा थाना कोतवाली डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इसके साथ ही 20 अप्रैल को पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के गोरा चौराहे पर कार ट्रेलर भिड़ंत में कार में सवार 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला फुलकेसा निवासी उसका बाजार जिला सिद्धार्थनगर की मौत हो गई थी।
चार मई को रूधौली क्षेत्र के विशुनपुरवा में कोहरा तिराहे के समीप सड़क के किनारे खड़े तीन टेंपों में एक डंपर ने टक्कर मार दिया था। जिसमे ओम प्रकाश 26 वर्ष निवासी शिवनगर सिद्धार्थनगर की मौके पर मौत हो गई थी, वहीं एक का पैर कट गया था और छह घायल हुए थे। पांच मई को जिसका पैर कटा था उसकी मौत हो। इसके साथ ही उसी दिन हर्रैया क्षेत्र के बाईपास रोड पर एक कंटेनर ने बाइक सवार युवती को टक्कर मार दिया था।
विज्ञापन

जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। इसी तरह से पांच मई को रामजानकी मार्ग के कलवारी के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो घायल हुए थे। डंपर ने टक्कर मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें