नगर बाजार। विकास खंड बस्ती सदर के भारत-इजरायल फल उत्कृष्टता केंद्र का बुधवार को जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर संचालित योजनाओं, व्यवस्थाओं और आधुनिक तकनीकों की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और केंद्र में विकसित हाई-टेक उद्यानिकी तकनीकों का जायजा लिया। उन्होंने पौध उत्पादन, संरक्षण और प्रबंधन से जुड़े कार्यों को देखा तथा उनकी गुणवत्ता पर संतोष जताया। इस मौके पर संयुक्त निदेशक उद्यान अनीश कुमार श्रीवास्तव ने केंद्र की गतिविधियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। बताया कि यहां आधुनिक तकनीकों के माध्यम से किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे उनकी आय बढ़ाने में मदद मिल रही है। संवाद