फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

विज्ञापन
जीआईसी में उत्कृष्ट कार्य के लिए महिला को मिला सम्मान स्रोत संगठन
विज्ञापन
बस्ती। नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ की ओर से बस्ती स्थापना दिवस एवं द्वितीय बेस्ट ऑफ बस्ती अवार्ड्स समारोह का आयोजन जीआईसी सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि डीआईजी संजीव त्यागी रहे।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथियों के रूप में एमएलसी सुभाष यदुवंश, विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक संजय जायसवाल, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, यशकांत सिंह, अंकुर वर्मा रहे। समारोह में बेस्ट ऑफ बस्ती अवाॅर्ड के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
स्वास्थ्य क्षेत्र में डॉ. मोहम्मद इकबाल, बसंत चौधरी, डॉ. वीके वर्मा, डॉ. अजय चौधरी एवं डॉ. अनिल यादव, सामाजिक कार्य के लिए अनिल त्रिपाठी, राम प्रताप सिंह व बबीता गौतम, व्यवसाय क्षेत्र में कमलसेन, प्रेम अग्रवाल, सिद्धार्थ मिश्र, आदित्य श्रीवास्तव, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अजय सिंह गौतम, शिक्षा के क्षेत्र में सत्य प्रकाश सिंह, राजेश चौधरी, प्रियंका सिंह एवं शैलेश चौधरी,
विज्ञापन

साहित्य, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में कमला पति पांडेय, राम नरेश सिंह मंजुल एवं कात्यायनी पांडेय, खेल क्षेत्र में अनिल यादव, रामसिंह एवं विनीत गुप्ता, युवा प्रेरणा श्रेणी में अमन शुक्ला एवं प्रखर शुक्ला, कृषि क्षेत्र में पुष्पा गौतम, युवा उद्यमी श्रेणी में ऋतुराज सिंह एवं सौरभ दुबे को सम्मान प्रदान किया गया।
भोजपुरी गायक सौरभ सिंह रॉयल द्वारा बस्ती को समर्पित विशेष गीत बस्ती वाले हैं हम का लोकार्पण भी अतिथियों के करकमलों द्वारा किया गया। नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के अध्यक्ष भावेष पांडेय ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। संचालन कुलदीप कलश और राम प्रताप सिंह ने किया। संयोजन काजी फरजान और तेज प्रकाश शुक्ल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें