फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जयंती पर याद किए गए बस्ती मंडल के प्रथम सांसद उदयशंकर

Wed, 01 Jan 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बस्ती। बस्ती मंडल के प्रथम सांसद और गांधी कला भवन के साथ ही अनेक शैक्षणिक संस्थाओं के संस्थापक उदयशंकर दूबे को 126वीं जयंती पर बुधवार को याद किया गया। साथ ही, कला प्रसार समिति की उप सभापति विंदेश्वरी दूबे को उनके 81वें जयंती पर याद करते हुए गोष्ठी कर उनके योगदान पर चर्चा की गई।

कला प्रसार समिति सचिव हरिस्वरूप दूबे के संयोजन में कलक्ट्रेट परिसर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक स्थल के पास आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बस्ती मंडल के प्रथम सांसद उदयशंकर दूबे ने गांधी कला भवन के साथ ही अनेक शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना की। समिति की उप सभापति विंदेश्वरी दूबे ने पति स्वर्गीय वंशीधर दूबे के साथ मिलकर उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने की दिशा में पूरी ताकत लगा दी। दुर्भाग्य से प्रशासन साथ नहीं दे रहा है और गांधी कला भवन को सरकारी कार्यालय बना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में वीरेंद्र नाथ पांडेय, अमरनाथ शुक्ल, सूर्यकांत त्रिपाठी, पदमेश दूबे, पूनम शुक्ल, सीमा, रश्मि आदि ने प्रथम सांसद उदयशंकर दूबे के व्यक्तित्व, कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें