फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय खो-खो में बस्ती मंडल का रहा दबदबा

विज्ञापन
जीतने की जद्दोजहद: राज्यस्तरीय खो खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना। संवाद - फोटो : BASTI
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय खो-खो में बस्ती मंडल का रहा दबदबा
विज्ञापन

बस्ती। कप्तानगंज में चल रही चार दिवसीय 66वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयों की खो-खो प्रतियोगिता में बस्ती मंडल का दबदबा कायम रहा। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता में 72 टीमों ने हिस्सा लिया। अव्वल आने के लिए खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। संयुक्त निदेशक (माध्यमिक) वाईएन सिंह और डीआईओएस डीएस यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
सब जूनियर बालक वर्ग में बस्ती ने मिर्जापुर को एक अंक से हराया। लखनऊ व झांसी के मध्य खेले गए मुकाबले में लखनऊ के खिलाड़ियों ने परचम लहराया। रोमांचक मुकाबले में प्रयागराज ने अयोध्या की टीम को शिकस्त दी। वाराणसी ने मेरठ को दो अंकों से हराया। सब जूनियर बालिका वर्ग में बस्ती ने मुरादाबाद को हराया। कानपुर ने मिर्जापुर को पराजित किया। आजमगढ़ व मेरठ के बीच हुए मुकाबले में मेरठ ऑलओवर विजयी रहा। वाराणसी ने अलीगढ़ को पराजित किया।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग में अयोध्या ने चित्रकूट को शिकस्त दी। रोमांचक मुकाबले में बस्ती ने झांसी को हराया। देवीपाटन मंडल ने बरेली और कानपुर को पराजित करके मिर्जापुर ने शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

गोरखपुर ने आठ अंकों से मेरठ को हराया। झांसी को प्रयागराज ने 20 अंकों से हराया। अलीगढ़ ने आगरा को दो अंकों से पराजित किया। सीनियर बालिका वर्ग में लखनऊ ने देवीपाटन को छह अंकों से हराया। आजमगढ़ ने कानपुर और बस्ती ने बरेली को हराया। मेरठ ने देवीपाटन और वाराणसी ने अलीगढ़ को शिकस्त दी। आगरा ने गोरखपुर और मिर्जापुर ने अयोध्या टीम को शिकस्त दी। इस मौके पर संजय द्विवेदी, डॉ. अरविंद मिश्रा, डॉ. अनिल तिवारी, माता प्रसाद त्रिपाठी, संतोष कुमार पांडेय, प्रवीण सिंह, केके चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें